Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुआ। बस अवधपुरी की ओर जा रही थी। बस में चालक, कंडक्टर सहित करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा दोपहर 3:15 बजे की बताई जा रही है।

बस मोड़ते ही चढ़ गई डिवाइडर पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार अचानक बस के सामने आ गई। कार चालक को बचाने के लिए बस चालक ने तुरंत गाड़ी मोड़ी, लेकिन तेजी ज्यादा होने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। झटका इतना जोरदार था कि बस के आगे के दोनों पहिए बाहर निकल गए और विंडशील्ड ग्लास भी टूटकर बाहर आ गया।

पुलिस मौके पर, क्रेन से हटाई जा रही बस सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि बस के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद हम क्रेन से बस को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के चलते कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने बस और कार चालक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img