Wednesday, April 8, 2026
27.1 C
Bhopal

फायरिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर में शराब पीने के लिए पैसे न देने से इनकार करने पर एक युवक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी शिवाय भार्गव को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौरासी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को सीन रिक्रिएशन के लिए थाने से घटनास्थल तक पैदल जुलूस निकालकर ले गई। इस घटना में आरोपी शिवाय भार्गव का साथी साहिल उर्फ शैलेश बाथम अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह घटना 4 दिसंबर की रात की है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी कुश सेंगर ने पुलिस को बताया था कि जब वह दिल्ली में थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर साहिल उर्फ शैलेश बाथम का फोन आया। साहिल ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे, जिस पर कुश ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने युवक को धमकाते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। कुछ देर बाद साहिल, शैलेश बाथम और शिवाय भार्गव कुश के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने कमर से अवैध कट्टा निकालकर एक के बाद एक दो फायर किए। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था।

घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शिवाय भार्गव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के घर के फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, अभी घटना में शामिल उसका एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का फायरिंग करते एक वीडियो सामने आया था उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Hot this week

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

नारायण साईं और पत्नी जानकी का तलाक, कोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का हर्जाना

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img