Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने डायरेक्टर के ऑफिस में बने लॉकर को तोड़कर करीब 7 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ईश्वर पुत्र आत्माराम पवार की शिकायत पर लसूड़िया थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने लेक्सो हाउस स्थित कंपनी कार्यालय का ताला तोड़ा और डायरेक्टर योगेश शर्मा के केबिन में बने लॉकर से 7 लाख रुपए चोरी कर लिए। यह रकम कर्मचारियों को भुगतान के लिए बैंक से निकाली गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले

पुलिस ने जब कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में संदिग्ध आरोपी नजर आए हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। बता दें कि संबंधित कंपनी रेलवे की ठेकेदारी का काम करती है और यहां रेलवे से जुड़े कार्यों का संचालन होता है।

पुलिस का कहना है

लसूड़िया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी रात 2 बजे के बाद कार्यालय में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img