Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने देवर पर लगाए आरोप

भोपाल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। यहां लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। कोई पेंशन को लेकर तो कोई जमीन विवाद निपटाने के मन से कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसी दौरान भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम ललरिया से जमीन विवाद का मामला सामने आया है।

गांव की रहने वाली सरस्वती ठाकुर (40) ने आरोप लगाया है कि उनके पति और ससुर जिस जमीन पर वर्षों से खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उसे उनके देवर ने अवैध तरीके से बेच दिया।

सरस्वती के मुताबिक, खसरा नंबर 100 की यह जमीन उनके पति और ससुर के अधिकार में चली आ रही है। आरोप है कि देवर शिवराज सिंह ने 10 दिसंबर 2025 को यह जमीन अनस खान नाम के व्यक्ति को गलत तरीके से बेच दी। इसके बाद से देवर, उसकी पत्नी और कथित खरीदार पक्ष उनके परिवार पर जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं।

परिवार को मिल रही धमकियां- पीड़ित महिला सरस्वती का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने जमीन नहीं छोड़ी तो जान से मार दिया जाएगा। रोजाना मेरे ससुर को परेशान किया जा रहा है और पूरे परिवार में डर का माहौल है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि सामने वाला पक्ष प्रभावशाली है, उनकी राजनीतिक पहुंच भी है, जबकि उनका परिवार साधारण ग्रामीण है। उन्हें आशंका है कि कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है।

पुलिस से मांगी सुरक्षा सरस्वती ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्हें जमीन से जबरन हटाने से रोका जाए और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img