Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

युवक की हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

सागर के नरयावली थाना क्षेत्र के जरूआखेड़ा के पास युवक की हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को भोपाल से गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को गोदन रैकवार निवासी ग्राम मूड़रा जरूआखेड़ा ने सूचना दी थी कि शक्ति घाटी की पहाड़ी पर पेड़ के पास शव पड़ा है। सूचना पर चौकी जरूआखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की‌।

पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। जिस पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान निरंजन सिंह पिता फूल सिंह राजपूत निवासी ग्राम सरखड़ी के रूप में हुई। परिजन के बयान लिए गए। जिसमें उन्होंने रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

बाकी आरोपी पहले हो चुके थे गिरफ्तार पुलिस ने जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूपसिंह राजपूत, शैतानसिंह राजपूत दोनों निवासी सरखड़ी और राजेशसिंह राजपूत निवासी सिलोदा को आरोपी बनाया। रूपसिंह और शैतान सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में मृतक के सिर पर पत्थर पटककर निर्मम हत्या की थी। इसी मामले में आरोपी राजेश राजपूत फरार चल रहा था।

3 हजार का था इनाम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक 3 हजार का इनाम घोषित किया। इसी बीच पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन भोपाल में मिली। लोकेशन मिलते ही टीम भोपाल पहुंची और आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img