Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में लापता ऑटो चालक का शव मिला

भोपाल की करोंद मंडी स्थित ब्रिज के पास मैदान से बुधवार की दोपहर को पुलिस ने लापता ऑटो चालक का शव बरामद किया है। बॉडी के पास नशीले इंजेक्शन पड़े मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि नशे के ओवर डोज के कारण युवक की मौत हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी को पीएम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक हैदर अली (35) पुत्र जमालउद्दीन हाउसिंग बोर्ड करोंद में रहता था। मंगलवार की दोपहर को वह ऑटो से निकला था।

रात नौ बजे तक कई कॉल करने पर भी उसने कॉल नहीं रिसीव किया था। देर रात परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। बुधवार की सुबह से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस ने परिजनों को एक लाश मिलने के बाद शिनाख्त करने के लिए बुलाया।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की मौके पर पहुंचे परिजनों ने बॉडी की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस का कहना है कि बॉडी के पास ही नशीले इंजेक्शन मिले हैं। नशे के ओवर डोज के कारण मौत होने का अनुमान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img