Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

थाना शाहजहानाबाद पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा शातिर वाहन चोर

राजधानी की शाहजहाँनाबाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

क्या था मामला
24 दिसंबर को इमामी गेट निवासी रईस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इज्तिमा पार्किंग के पास से उनकी एक्टिवा चोरी हो गई है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV की मदद से पकड़ा
थाना प्रभारी के निर्देश पर उनि. माधव सिंह परिहार की टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही शब्बीर खान (34 वर्ष), निवासी सीहोर की पहचान हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को वाहन सहित धर दबोचा। वही आपको बता दे कि पकड़ा गया आरोपी शब्बीर खान आदतन अपराधी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ भोपाल, सीहोर और शाजापुर के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 16 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img