Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

भोपाल में मंत्री विजयवर्गीय का करीबी बताकर ठगी

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बताकर एक युवक ने एक दिव्यांग के साथ बीस हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने नगरीय प्रशासन में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने स्वयं दिव्यांग को कॉल कर संपर्क किया था। ठग ने अपना परिचय मंत्री का पीए के रूप में दिया।

रकम मिलने के बाद आरोपी ने पीड़ित का कॉल पिक करना बंद कर दिया। फरियादी की ओर से थाना हबीबगंज में शिकायत कर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

पसंद के जिले में तैनाती का भरोसा दिया

पीड़ित शिव कुमार ठाकरे सिवनी का रहने वाले हैं। वह दिव्यांग हैं, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान दीपक कुर्मी नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बताया था।

जब शिव कुमार ने जॉब दिलाने की बात कही तो आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी नगरीय प्रशासन विभाग में लगवा देगा। किसी पसंद के जिले में तैनाती भी करा देगा। इसके लिए आरोपी ने बीस हजार रुपए की मांग की।

रकम मिलते ही ब्लॉक कर दिया

पीड़ित ने आरोपी को रकम अपनी बहन से उधार लेकर दी। दो बार में दस-दस हजार रुपए कर ऑन लाइन ट्रांसफर किए। पैसा खाते में पहुंचते ही आरोपी ने फरियादी का कॉल उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से कॉल करने पर भी अभद्रता करता है। तब पीड़ित ने भोपाल आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की।

Hot this week

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img