Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

फर्जी एनओसी से ट्रैक्टर फाइनेंस कराने वाला जालसाज 4 साल बाद गिरफ्तार

धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए फाइनेंस कंपनियों को चूना लगाने वाले एक शातिर आरोपी को बैरसिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बीते चार वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
क्या था मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी जीतेन्द्र सिंह यादव (41 वर्ष), निवासी ग्राम रोझिंया ने साल 2017 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। आरोपी ने कंपनी का कर्ज चुकाए बिना ही ट्रैक्टर की फर्जी एनओसी (NOC) तैयार कर ली और उसे आरटीओ में जमा कर ट्रैक्टर को कर्ज मुक्त करा लिया। इसके बाद उसी ट्रैक्टर पर आरोपी ने श्रीराम फाइनेंस से दोबारा लोन ले लिया।
न्यायालय के आदेश पर हुई थी एफआईआर
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की शिकायत पर न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद साल 2022 में बैरसिया थाने में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। तब से ही आरोपी अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा था।
घेराबंदी कर दबोचा
एसपी देहात रामशरण प्रजापति के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोपाल के करोंद इलाके में दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img