Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

गार्डन में खेल रही स्कूली छात्रा से छेड़छाड़

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में गुरुवार रात एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। छात्रा अपनी मां और बड़ी बहन के साथ अंबिकापुरी गार्डन गई थी। खेलते समय एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर उसे अपने साथ चलने को कहा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय रहवासी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे की है। छात्रा अपनी मां और बहन के साथ गार्डन में आई थी और वहां लगी एक्सरसाइज मशीनों के पास खेलने की जिद कर रही थी। कुछ देर बाद उसकी मां और बड़ी बहन गेट की ओर चली गईं और उसे भी बुलाया, लेकिन छात्रा ने थोड़ी देर में आने की बात कही। इसी दौरान गार्डन में टहल रहा एक युवक उसके पास पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर बोला कि घरवालों को जाने दो, हम थोड़ी देर बात कर लेते हैं।

युवक की हरकत देखकर छात्रा घबरा गई और जोर से चिल्लाने लगी, जिस पर आरोपी मौके से भाग निकला। शोर सुनकर गार्डन में मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अभिषेक बताया जा रहा है और उसकी पहचान के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img