Saturday, July 4, 2026
31.3 C
Bhopal

भोपाल में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में एक जेसीबी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक कुशवाह पिता रामकिशन कुशवाह (19) निवासी इमलिया कॉलोनी मजदूरी करता था। 6 भाईयों में दूसरे नंबर का अभिषेक, दोस्त राजा और भोला के साथ बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए निकला था।

इमलिया हाईवे पर आते ही उनकी बाइक को सामने से आ रही एक जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टक्कर लगने से दोनों दोस्त दूर जा गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोट आई हैं।

सीमेंट फैक्ट्री की जेसीबी से हुआ हादसा

मृतक के पड़ोसी गौरव मीणा ने बताया कि जिस जेसीबी ने टक्कर मारी है, वह मुगालिया में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री थी। हादसे के बाद आरोपी चालक जेसीबी को लेकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि वाहन नंबर पुलिस को दिया, जिसके बाद जेसीबी को थाने में खड़ा कर लिया गया है। आरोपी चालक की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img