Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

जुए में रकम हारने के बाद गार्ड का सुसाइड

बिलखिरिया इलाके में जुए में 70 हजार रुपए हार जाने से दुखी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने फड़ संचालक पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार की रात की है। कटनी स्थित गांव से लौटे परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार को शव का पीएम कराया गया।

पुलिस के मुताबिक महाकाल सिटी में रहने वाले 50 वर्षीय राजेश त्रिपाठी एक निजी कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। उसकी पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे, और वह घर में अकेला था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में पैसों का जिक्र

कमरे की तलाश में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि वह जुए में 70 हजार रुपए हार गया था। उसे 2 जनवरी को 11 हजार रुपए उधारी के देने थे, लेकिन उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसलिए वह अपनी जान दे रहा है।

बेटा बोला गांव का सुदीप प्रताड़ित करता था

मृतक के बेटे रोहित त्रिपाठी ने बताया कि गांव में रहने वाला सुदीप जुआ चलाता है। हम बीते पांच दिन से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटनी स्थित गांव गए थे। गुरुवार की रात पिता की मौत की सूचना पुलिस ने दी। इसके बाद शुक्रवार को सीधा गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में आए हैं। पिता को गांव के सुदीप ने सुसाइड के लिए मजबूर किया है।

उसी ने पिता को लगातार जुआ खिलाया, रकम उधार भी दी। 70 हजार रुपए का कर्ज पिता पर हो गया था। सुदीप को पिता 59 हजार रुपए दे चुके थे। बकाया 11 हजार रुपए के लिए सुदीप पिता को लगातार धमका रहा था। बंधक बनाकर पीटने और घर लूटने की धमकी देता था। इसी से घबराकर पिता ने सुसाइड किया है।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img