Tuesday, June 30, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल में नशे में धुत ड्राइवर, 11 लोगों को मारी टक्कर

टीटी नगर इलाके में दो दिन पहले मंगलवार दोपहर नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। नानके तिराहा से रंगमहल चौराहे तक बेकाबू कार ने तीन से चार वाहनों को टक्कर मारते हुए 11 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा उस वक्त थमा, जब तेज रफ्तार कार रंगमहल चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक हरीश मालवीय रिटायर्ड स्पेशल डीजी पवन जैन को एयरपोर्ट लेने जा रहा था। पवन जैन उसी दिन मुंबई से भोपाल लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक अत्यधिक नशे में था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रह गया था। टक्कर से पहले कार ने नानके पेट्रोलपंप के पास भी कई वाहनों को टक्कर मारी थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हरीश को पकड़कर टीटी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब थाने लाया गया तो वह इतना नशे में था कि सो गया और पूछताछ के दौरान भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से दुर्घटनाकारित करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। हादसे में घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img