Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि एक आयशर वाहन अचानक ओवरटेक करते हुए डंपर के सामने आ गया था, जिसके चलते डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे चल रही अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी।

इस हादसे में कार में सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। पूरा परिवार महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था।

सुबह 6 बजे हुआ हादसा

कनाड़िया पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। कनाड़िया ब्रिज पर अर्टिगा कार के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों की पहचान मेघा वाकले (निवासी नासिक), उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस ने एफआरवी वाहन से सभी को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक निलेश को सिर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी मेघा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

महाकाल दर्शन के लिए निकला था परिवार

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ किराए की कार से शनिवार रात उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले थे। कार चालक हर्षद ने बताया कि डंपर चालक ने लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाए, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे के दौरान परिवार के मोबाइल फोन और अन्य सामान कार में ही फंसे रह गए। निलेश वाकले नासिक में प्रॉपर्टी ब्रोकरेज का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी निजी नौकरी में हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

सीट बेल्ट से बची जान

कार चालक हर्षद बालेकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी और अंशू उनके पास आगे की सीट पर बैठा था। वहीं दंपती और उनकी बेटी पीछे की सीट पर सो रहे थे।

हादसे के दौरान कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक और आगे बैठे बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि अंशू को चोट लगी है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img