Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

नगर निगम कर्मचारी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड किया

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी ने हनीट्रैप में फंसने के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर ली। युवक के साथ हनी ट्रैप हुआ जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। एक युवती ने विवाहित नगर निगम कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। लड़की लगातार और रकम देने का दबाव बना रही थी। युवती एक फर्जी टीआई के माध्यम से उसे धमकी देती थी। रेप केस में जेल भिजवाने की धौंस दी जाती थी। इससे तंग आकर युवक ने मंगलवार को जहर खा लिया और बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के ड्राइवर सुल्तान खान (30) थुआखेड़ा कोलार में रहता था। उसके भाई सलमान ने बताया कि एक युवती ने पहले भावनात्मक रिश्ता बनाकर भरोसे में लिया। इसके बाद चार लोगों के साथ मिलकर उसे डराया-धमकाया गया। छह महीने तक चले इस दबाव में सुल्तान से करीब 8 लाख रुपए वसूले गए।

कॉल और मैसेज के जरिए गालियां दी जातीं और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। गिरोह का एक सदस्य खुद को थाना प्रभारी बताकर डराता था, जिससे सुल्तान और ज्यादा दबाव में आ गया।

मोबाइल में मिले ब्लैकमेलिंग के पुख्ता संकेत जांच में सुल्तान के मोबाइल से चैट और कॉल डिटेल सामने आई हैं। इनमें बार-बार मिलने का दबाव, गालियां और धमकियां दर्ज हैं। युवती के 161 मिस्ड कॉल मोबाइल में मिले हैं। उसके साथियों के भी कई कॉल रिकॉर्ड हैं। सुल्तान ने आरोपियों के पांच नंबर अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे। एक नंबर ‘माई वाइफ’ और एक ‘अंकल टीआई’ के नाम से दर्ज था।

इलाज के दौरान भाई को बताई आपबीती मृतक के छोटे भाई सलमान ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान सुल्तान ने पूरी कहानी साझा की थी। उसने कहा था कि वह युवती को 15 लाख रुपए दे चुका है और उसके पास चैट व स्क्रीनशॉट के सबूत भी हैं। सलमान के अनुसार, घटना से ठीक एक दिन पहले तक युवती लगातार कॉल कर रही थी।

तलाक के बाद बढ़ी परेशानी सुल्तान थुआखेड़ा, कोलार में रहता था और नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। करीब एक साल पहले उसका तलाक हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि इसी कमजोर दौर में करीब छह महीने पहले उसका संपर्क युवती से हुआ और वह हनी ट्रैप का शिकार बन गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। युवती और उसके साथियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img