Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

भोपाल में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल के वल्लभ नगर में रहने वाले बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार रात छात्र का शव उसके कमरे से मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। छात्र ने जन्मदिन के दिन ही खुदकुशी की। सुसाइड से पहले उसने मां को कॉल कर बताया कि मैं जान दे रहा हूं…अपना ख्याल रखना। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुशील चौरसिया (23) पुत्र रामस्वरूप चौरसिया वल्लभ नगर में रहता था और एक प्राइवेट कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके मां और पिता रातीबड़ इलाके में नया मकान बनवा रहे हैं। दोनों बुधवार सुबह से वहां चले गए थे। सुशील का बुधवार को जन्मदिन था, रात के समय दोस्तों ने उसके लिए पार्टी रखी थी। दोस्त इसकी तैयारी में थे।

घटना के समय घर में अकेला था युवक

उसके दोनों बड़े भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे। युवक घर में अकेला था। शाम के समय उसने मां को कॉल कर कहा कि मैं बहुत दूर रहा हूं। अपना ध्यान रखना, मां ने उसे समझाइश दी। जब मां और पिता घर लौटे तो बेटे के शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। गुरुवार को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को सुशील के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जिसकी अब जांच की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img