Sunday, July 5, 2026
22.6 C
Bhopal

भोपाल के युवक को राजस्थान में बंधक बनाया

भोपाल के युवक को राजस्थान में बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। तीन दिनों से युवक को झालावाड़ के एक गांव के युवकों ने बंधक बना रखा है। वहां से एक वीडियो भी बंधक युवक के परिजनों को शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को पीटा जा रहा है। बीयर की बॉटल में भरकर पेशाब पिलाने के दावे भी परिजन ने किए हैं।

रविवार दोपहर को कोलार थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोलार पुलिस ने तत्काल केस की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ कालीपीठ थाना प्रभारी को बंधक युवक को मुक्त कराने झालावाड़ रवाना किया है। कालीपीठ थाना क्षेत्र राजस्थान की बॉर्डर से लगा हुआ है।

भोपाल के कोलार का रहने वाला है पीड़ित 18 वर्षीय पीड़ित युवक निवासी कोलार भोपाल का प्रेम-प्रसंग ग्राम पुलोरो थाना दांगीपुरा क्षेत्र जिला झालावाड़ राजस्थान में रहने वाली युवती से चल रहा है। युवती 15 दिन पहले भोपाल आई थी और सोनू के साथ रहने लगी थी। युवती के परिजन करीब दस दिन पहले भोपाल आए और समझा बुझा कर उसे अपने साथ ले गए।

प्रेमिका ने कॉल कर बुलाया था तीन दिन पहले परिजनों ने लड़की से ही सोनू को कॉल कराया। उसे गांव आकर साथ ले जाने की बात कही। युवक प्रेमिका के कहे अनुसार उसे लेने चला गया। राजस्थान पहुंचते ही युवती के गांव वालों और परिजनों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की।

परिजनों को वीडियो सेंड किया बीयर की बॉटल में भरकर पेशाब पिलाने के दावे करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर परिजनों को सेंड कर दी। तब परिजन शिकायत लेकर कोलार थाने पहुंचे। हालांकि घटनाक्रम राजस्थान का है लेकिन एमपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को मुक्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

थाना प्रभारी बोले- युवक को मुक्त कराना प्राथमिकता कोलार थाने के टीआई संजय सोनी ने बताया कि घटना परिजनों के माध्यम से संज्ञान में आई है। पूरा घटनाक्रम राजस्थान का है, लेकिन बंधक युवक को मुक्त कराना प्राथमिकता है। लिहाजा राजगढ़ पुलिस से तत्काल सहयोग मांगा गया है। राजगढ़ पुलिस की टीम युवक की तलाश में झालावाड़ के दांगीपुरा थाना क्षेत्र रवाना है। राजस्थान पुलिस को अवगत करा दिया गया है। वहां वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img