Sunday, July 5, 2026
33.5 C
Bhopal

बायपास पर केला लदा ट्रक पलटा

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर शनिवार देर रात केला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल लिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि रालामंडल स्थित बायपास पर राऊ से देवास की ओर जा रहा केला से भरा ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में केले बिखर गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। ट्रक चालक चंदन पुत्र उमराव सिंह चौहान निवासी मनावर को हल्की चोट आई है।

बताया जा रहा है कि बायपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्सन के कारण चालक का ध्यान भटक गया, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कराया। देर रात स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे केले हटवाए गए और क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कराया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।

डायवर्सन बना हादसों की वजह

तेजाजी नगर बायपास पर लंबे समय से ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर अस्थायी डायवर्सन बनाए गए हैं, लेकिन वहां न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही रोशनी की उचित व्यवस्था है। इसी कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक टैंकर पलट चुका है।

Hot this week

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

Topics

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img