Monday, October 12, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में लिफ्ट के गड्ढे में गिरे बुजुर्ग की मौत

भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित चिनार ड्रीम सिटी की लिफ्ट की डक्ट से एक बुजुर्ग चौथी फ्लोर से डक्ट से जमीन पर आ गिरे। लिफ्ट 8 दिनों तक उनकी बॉडी को कुचलते हुए ऊपर नीचे होती रही।

बदबू आने पर लिफ्ट की डक्ट को जब चेक कराया गया तब बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मिसरोद थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

10 जनवरी को हो गए थे लापता पुलिस के मुताबिक 77 वर्षीय प्रीतम गिरी गोस्वामी फ्लैट नंबर D304 में बेटे के साथ रहते थे। 10 जनवरी को वह रहस्यमयी हालातों में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी।

तमाम रिश्तेदारों और परिचितों के घर तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था। शनिवार की रात उनके अपार्टमेंट के लिफ्ट के गड्ढे से तेज बदबू आ रही थी। तब टेक्नीशियन को बुलाकर लिफ्ट के गड्ढे को चेक कराया गया।

जहां से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। परिजनों ने कपड़े और चप्पलों के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

रहवासी बोले- घर के सामने खुली लिफ्ट की डक

मामले को लेकर अपार्टमेंट के रहवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस फ्लोर तक लिफ्ट जाती ही नहीं वहां के भी गेट खुला जाया करते थे। बुजुर्ग के घर के सामने भी लिफ्ट की डक खुली हुई थी जिसे पूरा हादसा हुआ।

थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद आगे की कार्रवाई पूरे मामले को लेकर टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया है। परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सके हैं। परिजनों के डिटेल बयान और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img