Tuesday, October 13, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार तड़के उसका शव बिस्तर बेसुध हालत में मिला था। महिला की शादी 14 महीने पहले हुई थी। मौत से पहले उसका पति से विवाद हुआ था। मृतका के भाई ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कंचन साहू पति हेमराज साहू (28) राधाकृष्ण कॉलोनी खेजड़ा की रहने वाली थी। उसकी शादी 14 महीने पहले हुई थी। मृतका के बड़े भाई सोनू साहू ने बताया कि बहन की शादी के बाद से ही पति मनमर्जी का दहेज नहीं मिलने से नाराज होकर तानाकशी करता था। मां की मौत के बाद पहला त्योहार मनाने बहन रविवार को घर आई थी। शाम के समय बहन का पति उसे लेने आया था। बहन ने उससे दो दिन और मायके में रुकने की इच्छा जाहिर की। इस पर पति गुस्सा हो गया, तब बहन उसके साथ उसी समय लौट गई।

भाई बोला पुलिस ने दी हत्या की सूचना रात करीब ढाई बजे आपसी विवाद के बाद पति ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी मुझे कॉल कर छोला थाना पुलिस ने दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम किया है। पीएम रिपोर्ट और मायके पक्ष के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। फिलहाल महिला की मौत संदिग्ध हालात में होना पाया गया है।

Hot this week

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img