Friday, November 27, 2026
20.1 C
Bhopal

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना:

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस तोड़फोड़ में वाहन के आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। साथ ही, गाड़ी पर लगी आधिकारिक नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न (कमल का फूल) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

​मंगलवार सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में राजनीतिक रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img