Wednesday, October 14, 2026
31.9 C
Bhopal

MBA छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर की खजराना पुलिस ने एमबीए छात्रा की शिकायत पर उसके कॉलेज फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी बीते 6 साल से दोस्ती के नाम पर उससे संबंध बना रहा था और शादी का झांसा देता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक 25 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर सैयद मजहर पुत्र सैयद आबिद अली, निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी, जहां राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में उसकी पहचान सैयद मजहर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और रिश्ता बन गया।

पीड़िता के अनुसार मार्च 2019 में आरोपी उसे अपने घर सिकंदराबाद कॉलोनी ले गया, जहां शादी का भरोसा दिलाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार घुमाने-फिराने के बहाने संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात हमेशा टालता रहा।

20 जनवरी को जब छात्रा ने गंभीरता से शादी को लेकर बात की, तो आरोपी ने साफ कह दिया कि वह सिर्फ टाइम पास कर रहा था और उससे शादी नहीं करेगा। उसने अपशब्द कहे और यह भी कहा कि वह उसके मजहब की नहीं है, इसलिए शादी का सवाल ही नहीं उठता।

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों को पूरी घटना बताई और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img