Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी

भोपाल में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करीब पौने तीन लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। समय रहते फरियादी ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद साइबर पुलिस सक्रिय हुई और करीब एक लाख रुपए होल्ड करा दिए गए। शिकायत के आधार पर बिलखिरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी नौकरी करते हैं फरियादी

बिलखिरिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी दिलीप कुमार शासकीय सेवा में हैं। नवंबर के महीने में उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था कि अगर आप शेयर बाजार में पैसे निवेश कर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो दी गई लिंक पर क्लिक कर हमसे जुड़िये। हम आपका मार्गदर्शन करेंगे। दिलीप कुमार ने क्लिक किया और बाद में वीडियो कॉल के जरिए एक युवक से जुड़े उसने कहा कि हम आपका ऑनलाइन खाता बनाएंगे।

इस खाते के जरिए ही निवेश किया जाएगा। निवेश किए गए पैसे एवं रिटर्न में आए मुनाफे के पैसे इसी खाते में आएंगे। इस खाते का बैलेंस देख आप पता कर सकेंगे कि आपको कितने का मुनाफा हुआ है। दिलीप कुमार ने पहले दिन ही 10 हजार रुपए का निवेश कर दिया।

कुछ देर बाद ही उनके खाते में 11 हजार रुपए से ज्यादा पैसे आ गए। विजय कुमार ने यह पैसे एटीएम पर जाकर निकाल लिए। इसके बाद आगे उन्होंने तीस हजार रुपए निवेश किए तो युवक द्वारा बनाए गए खाते में एक लाख रुपए का बैलेंस दिखने लगा।

आरोपियों ने तीन गुना मुनाफा दिखाया

इस तरह से उन्हें लगा कि तीन गुने से ज्यादा का फायदा हुआ है। बाद में किस्तों में उन्होंने करीब तीन लाख का निवेश कर दिया। इसके बाद उनके खाते में 23 लाख रुपए दिखने लगे। यह पैसे उन्होंने जब निकालने की कोशिश की तो उन्हें कहा गया कि जीएसपी और अन्य टैक्स के रूप में उन्हें 2 लाख रुपए और देने होंगे। दिलीप कुमार समझ गए उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने 1930 पर कॉल कर शिकायत की। बताया जाता है कि साइबर पुलिस ने उनके करीब एक लाख रुपए के राशि होल्ड करा दी है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img