Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

कांग्रेस विधायक और ओवैसी की पार्टी की मीटिंग का लेटर

भोपाल में कांग्रेस और AIMIM के नेताओं की प्रस्तावित बैठक को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया।

बीजेपी द्वारा साझा किए गए पत्र के अनुसार, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस (शहर) भोपाल की ओर से पुलिस प्रशासन को एक सूचना पत्र दिया गया है, जिसमें कांग्रेस विधायक आतिफ अकील, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफियान कुरैशी, पूर्व महापौर दीपचंद्र यादव और अन्य राजनीतिक व्यक्तियों के साथ बैठक की जानकारी दी गई है। पत्र में कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

BJP ने कहा ये सांठगांठ का सबूत आशीष अग्रवाल ने इस पत्र को कांग्रेस और AIMIM के बीच साठगांठ का “लिखित प्रमाण” बताते हुए कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक रूप से AIMIM से दूरी बनाने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

आशीष अग्रवाल ने लिखा-

जब कांग्रेस के विधायक खुलेआम AIMIM नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं, तो फिर यह सवाल स्वाभाविक है कि असली मिलीभगत किसकी है। जनता सब देख रही है।

बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेस लगातार यह आरोप लगाती रही है कि BJP और AIMIM एक-दूसरे से मिले हुए हैं, लेकिन अब सामने आए दस्तावेज़ ने कांग्रेस की कथनी और करनी के फर्क को उजागर कर दिया है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर दिया जवाब दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को बीना में कहा था कि “बीजेपी-आरएसएस हिंदुओं को डराती है और ओवैसी मुसलमानों को। BJP कहती है हिंदू खतरे में हैं और ओवैसी कहते हैं मुसलमानों को खतरा है। दोनों मिलकर राजनीति का खेल खेलते हैं। न हिंदुओं को खतरा है, न मुसलमानों को।”

उन्होंने आगे कहा कि “सावरकर और मोहम्मद अली जिन्ना के दौर में देश का बंटवारा हुआ था, अब मोहल्लों का बंटवारा हो रहा है। शहरों में हिंदू और मुसलमान अलग-अलग मोहल्लों में सिमटते जा रहे हैं, जो देश के लिए खतरनाक है।”

दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि “हम सब भारतीय हैं। सबका मालिक एक है और देश संविधान से चलता है।”

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img