Thursday, October 15, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने बंद घर में फांसी लगाई

भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले समसगढ़ गांव के युवक ने कई दिन से बंद एक घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके छोटे भाई ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक चंदन मालवीय (24) पुत्र स्वर्गीय जमना प्रसाद मालवीय ग्राम समसगढ़ में मां और छोटे भाई तथा बहन के साथ रहता था। चंदन एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज की बस चलाता था। हर रोज की तरह सुबह जल्दी उठा लेकिन काम पर नहीं गया और घर के पास में स्थित अपने पुराने और बंद मकान में चला गया।

भाई ने गांव वालों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा

जहां उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नौ बजे तक जब चंदन घर से नहीं निकला तो छोटा भाई तलाश करने दूसरे घर पहुंचा। जहां उसने भाई के शव को फंदे पर लटका देख गांव वालों को मदद के लिए बुलाया। बॉडी को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img