Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

कार ने बाइक सवार सास-दामाद को टक्कर मारी

भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सास की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

70 वर्षीय राजी बाई पत्नी मांगीलाल कोकता बंजारी बस्ती की रहने वाली थी। बीती रात दामाद के साथ भानपुर से घर के लिए आ रही थी इसी बीच कान्हासैया पुलिया के पास एक इको स्पोर्ट्स कार ने दामाद अनिल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सास और दामाद दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दामाद की हालत गंभीर

इलाज के दौरान राजी भाई की आज सुबह मौत हो गई। जबकि दामाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। बिलखिरिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं। जिससे टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img