Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

भोपाल के ईंटखेड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शनिवार को अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। ईंटखेड़ी में 4 कॉलोनी में जेसीबी की मदद से गेट-शेड तोड़े गए, जबकि सड़कें उखाड़ दी। वहीं, एक जगह से अतिक्रमण हटाया गया। करीब 8 करोड़ रुपए की जमीन पर ये कॉलोनी विकसित हो रही थी।

बता दें कि जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब जमीनी स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है। यहां पर जेसीबी से मदद से अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। शनिवार को अवकाश के दिन हुजूर तहसील के अंतर्गत ईंटखेड़ी में करीब 8 करोड़ की जमीन से कब्जा हटाया गया। एसडीएम हुजुर विनोद सोनकिया और तहसीलदार आलोक पारे के नेतृत्व में यह कर्रवाई हुई।

कार्रवाई की तस्वीरे

यहां हुई कार्रवाई ईंटखेड़ी में रुखसाना पति मो. मोहसिन, विनोद पिता उमेश साहू, रिजवान पिता मो. हनीफ और हीरालाल पिता बालमुकुंद द्वारा अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद शनिवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। बता दें कि अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले हुजूर अनुभाग क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों को लेकर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद अब जमीनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।

अवैध निर्माण भी तोड़ा ग्राम परवारखेड़ा में सरकारी जमीन पर टीन शेड और बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर भी कार्रवाई की गई। यहां जेसीबी की मदद से इन्हें तोड़ दिया गया। पशुओं के लिए यह टीन शेड बनाया गया था।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img