Thursday, October 15, 2026
29.2 C
Bhopal

भाजपा नेता के बैंक अकाउंट से ठगे 2 लाख रुपए

ग्वालियर में भाजपा नेता को अपने साथ हुए फ्रॉड की FIR कराने में छह महीने लग गए। भाजपा नेता के एचडीएफसी के बैंक अकाउंट में किसी ने अपना मोबाइल नंबर एड कर लिया। इसके बाद इसके बाद भाजपा नेता के अकाउंट को ऑपरेट करते हुए नेट बैंकिंग के जरिए 2 लाख रुपए अन्य कुछ अकाउंट में ट्रांसफर किए फिर अपना मोबाइल नंबर अकाउंट से हटा भी लिया। घटना हजीरा रामनगर लूटपुरा में 17 अगस्त 2025 की है। इसके बाद भाजपा नेता ने थाना से लेकर एसपी तक शिकायत की, लेकिन जांच के नाम पर मामले को लटकाए रखा। हाल में दस दिन पहले ई-एफआईआर के लिए 1930 पर शिकायत की तो अब जाकर मामला दर्ज किया गया है। शहर के हजीरा रामनगर लूटपुरा निवासी 57 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र रोशन सिंह तोमर भाजपा नेता हैं। इस समय वह भाजपा में बूथ प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। साथ ही उनका व्यापार भी है। 17 अगस्त को उनके मोबाइल पर मैसेज आया।

मैसेज पड़ते ही उनके होश उड़ गए। उनके तानसेन नगर एचडीएफसी बैंक के अकाउंट से 2 लाख रुपए दूसरे के खाते में निकल गए थे। जबकि उन्होंने तो किसी को कोई पैसा नहीं दिया था। 18 अगस्त को जब वह बैंक पहुंचे और अकाउंट से रुपए चोरी की शिकायत की तो पता लगा कि उनके अकाउंट से नेट बैंकिंग के जरिए यह कैश अन्य कई अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर उनका कहना था कि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किए हैं।

ठगों ने बैंक अकाउंट में लिंक किया नया नंबर बैंक ने जांच की तो पता लगा कि राजेश तोमर के अलावा बैंक से अगस्त 2025 में एक नया नंबर भी लिंक हुआ था, जिसके बाद नेट बैंकिंग के जरिए आरटीजीएस कर यह कैश कुछ अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। जब दो लाख रुपए ट्रांसफर हो गया और अकाउंट का बैलेंस खत्म हो गया तो नया नंबर को हटवा भी लिया गया। पर बैंक ने बताया कि नया नंबर एड करने के लिए ओटीपी राजेश तोमर के पास आई होगी। आशंका है कि राजेश का मोबाइल हैक कर यह हरकत की गई है। बैंक से जवाब मिलने के बाद पीड़ित ने हजीरा थाना से लेकर एसपी ऑफिस, साइबर थाना सभी जगह शिकायत की है। हजीरा थाना टीआई जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया-

​​​​​​​फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में अभी इतना ही पता चला है कि जिस खाते में रुपए ट्रांसफर हुए हैं वह झारखंड का है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी तब मामले की सही डिटेल सामने आएगी।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img