Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर के भंवरकुआ में छात्रों के बीच विवाद

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में छात्रों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि किराए की कार में हुई टूट-फूट के बदले रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने पार्थ भावसार, निवासी संत नगर, की शिकायत पर प्रथम शर्मा, लक्की गोयल, हुकुम गोयल, आदर्श शर्मा, विजय शर्मा, तुषार शर्मा और रूपेश के खिलाफ पार्थ और उसके साथियों सचिन गोस्वामी व कुलदीप के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

पार्थ ने बताया कि आदर्श शर्मा अपने साथी प्रथम काग और लक्की गोयल के साथ कार नंबर MP09 BF 0903 से आया था। आदर्श ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे। मना करने पर उसने कहा कि कार में नुकसान हुआ है और उसे मरम्मत करानी है, इसलिए रुपए देने होंगे। इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से आदर्श शर्मा की शिकायत पर पार्थ भावसार, नीरज प्रजाप्रत, शिवराज वास्कले, नीरज, लोकेन्द्र, सचिन और कुलदीप के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आदर्श ने बताया कि पार्थ किराए पर उसकी कार लेकर गया था और उसने आगे का बंपर तोड़ दिया था। नुकसान की भरपाई के लिए रुपए मांगने पर पार्थ ने देने से इनकार कर दिया और दोस्तों को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img