Wednesday, April 22, 2026
29.1 C
Bhopal

मोबाइल चोरी के बाद खाते से 1.60 लाख की ठगी

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए निकाल लिए गए।

चंदन नगर पुलिस ने शनिवार को रामचंद्र प्रजापत, निवासी डी सेक्टर, राजनगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़ित रामचंद्र क्लॉथ मार्केट में प्यून का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके अगले दिन उन्होंने नया मोबाइल खरीदा और उसमें वही सिम कार्ड डाला। इसके बाद जब उन्होंने फोन-पे ऐप के माध्यम से अपना बैंक खाता चेक किया, तो खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए गायब पाए गए।

रामचंद्र ने जब फोन-पे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक की, तो पता चला कि पहला ट्रांजेक्शन सिंहासा वाइन शॉप पर हुआ था। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए।

घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिवार को दी और फिर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चंदन नगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

Topics

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img