Thursday, October 15, 2026
22.8 C
Bhopal

युवती को शादी का झांसा देकर रेप

ग्वालियर में सोशल मीडिया फ्रेंड ने शादी का वादा कर युवती को झांसे में लेकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज गुरुद्वारा इलाके की है। इसके बाद दोस्त शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से शोषण कर रहा था।

अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल की धमकी दी। शादी से इनकार कर दिया। धोखे का शिकार युवती थाने पहुंची और शिकायत की है।

घर में अकेला पाकर की ज्यादती ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज गुरुद्वारे के पास रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर सीपी कॉलोनी मुरार निवासी सूरज सिंह चौहान पुत्र सोबरन सिंह चौहान से हुई थी। सूरज सिंह मूलत: शिवपुरी के नरवर का रहने वाला है। बातचीत के बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई।

सूरज ने उसे प्रेम का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। चार साल पहले वह एक दिन घर पर अकेली थी तो सूरज उससे मिलने आया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया।

झांसा देकर शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी

इसी बीच आरोपी ने उसके साथ के गलत फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद भी वह उसे शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। धोखे और धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

मामले में ग्वालियर थाना टीआई प्रशांत शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। एक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img