Thursday, July 9, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम लाल परेड मैदान पर शुरू हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। जिसमें अलग-अलग बलों की कुल 23 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा।

22 विभागों की झांकियां निकली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां निकली। इन झांकियों से विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कामों को दिखाया गया।

झांकियों में उद्यानिकी, आयुष, उच्च शिक्षा, कृषि, गृह, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग शामिल रहे।

देखिए तस्वीरें…

स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सागर पब्लिक स्कूल, कटारा एक्सटेंशन, भोपाल के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। ‘संविधान से संस्कृति तक – एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित इस प्रस्तुति में लगभग 150 विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी और कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्यों के जरिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के साथ कलाकारों ने अनेकता में एकता का संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा।

देखिए तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

Topics

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img