Friday, October 16, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल में किराना दुकान में हमला

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट की घटना सामने आई है। सात दुकान फिजा कॉलोनी, करोंद स्थित एक किराना दुकान पर कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार से शराब पीने के लिए रुपए मांगे, इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित नितेश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी की शाम करीब 7:20 बजे वह अपनी किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका पुराना किरायेदार कुलदीप सोलंकी अपने साथियों सुमित राणा, उदित राजपूत और दीपू कुशवाह के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि चारों ने उससे रुपए की मांग की और मना करने पर विवाद शुरू कर दिया।

नितेश के अनुसार, आरोपी दुकान के भीतर घुस आए और उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान डंडे से भी हमला किया गया, जिससे उसके सिर, कान और गर्दन में चोटें आईं। आरोपियों ने दुकान का काउंटर गिरा दिया और शोकेस, कांच की बर्नियां व फ्रीजर तोड़ दिए, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। बीच-बचाव करने आए सुनील नामदेव पर भी हमला किया गया। डंडे से वार करने पर सुनील के कंधे में चोट आई। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सूचना पर निशातपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img