Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत की वजह से 14 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दी

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में मोबाइल गेमिंग की बढ़ती लत ने एक किशोर की जान ले ली। श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी और शोक का माहौल बन गया। अंश आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार वालों के अनुसार वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। इसी बात को लेकर घर में उसे कई बार समझाया गया था। परिजनों ने उसकी पढ़ाई और दिनचर्या पर असर पड़ता देख कुछ समय पहले उसका मोबाइल फोन भी रख लिया था, ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे सके। घटना के समय अंश के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे पास ही आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। जब वे लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। अंश कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आसपास के लोगों के अनुसार अंश शांत स्वभाव का था, लेकिन हाल के दिनों में वह अधिकतर समय अकेले रहना पसंद करने लगा था।

पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि मोबाइल की लत के कारण बच्चे द्वारा ऐसा कदम उठाया प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img