Saturday, July 11, 2026
30.7 C
Bhopal

स्टोर मैनेजर से 98 हजार की ठगी

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के स्टोर मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से करीब 98 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार कमलेश पांडे निवासी रफेली कॉलोनी बाणगंगा एक निजी कंपनी में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 13 जनवरी की दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वानी है तो मोबाइल पर आए टेक्स्ट मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

दो बार में निकली राशि

पीड़ित के अनुसार लिंक पर क्लिक करने के बाद एक अन्य लिंक खुला, जिसमें क्रेडिट कार्ड से संबंधित कुछ चार्ज भरने का फॉर्मेट दिखाया गया। जैसे ही उन्होंने उस फॉर्मेट को ओपन किया, उनके बैंक खाते से दो बार में 98 हजार रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर हो गई।

राशि कटते ही पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और फिर भंवरकुआ थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी बैंक अधिकारी के नाम पर आने वाली कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Hot this week

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई...

Topics

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img