Saturday, July 11, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने ससुराल में फांसी लगाई

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। घटना मंगलवार रात की है जबकि बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

36 वर्षीय मनोज बहेलिया पुत्र अरुण बहेलिया भोपाल के गोविंदपुरा में सास-ससुर और पत्नी के साथ रहते थे। मनोज मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी के चलते बीते एक साल से ससुर के मकान में रह रहे थे। बीती रात करीब 10 बजे सास खाने के लिए दामाद को बुलाने पहुंची। कमरा अंदर से लॉक था, कई आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो ससुर को बताया गया।

सुसाइड नोट नहीं मिला

ससुर ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। इन दिनों मनोज की पत्नी लखनऊ स्थित ससुराल में है। पुलिस को सास-ससुर से बातचीत में मनोज द्वारा आर्थिक तंगी से जूझने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई...

भोपाल: निगम की दुकानों के ऊपर बन रहा पार्षद का अवैध दफ्तर जमींदोज

​भोपाल। आनंद नगर में शुक्रवार सुबह नगर निगम की...

Topics

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img