Wednesday, April 22, 2026
40 C
Bhopal

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंचे

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अचानक भोपाल आए हैं। संतोष के भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में हैं।

भोपाल में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की अगवानी की। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में बीएल संतोष की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी फिजिकल और वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद सबसे पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश के बजट को लेकर बनाई गई रंगोली को देखा और उसकी सराहना की। इसके बाद वे बैठक में शामिल हुए। बताया जाता है कि दिल्ली से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी वर्चुअली बैठक से जुड़े।

बीएल संतोष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार और वीबी जी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मंडल और विधानसभा स्तर पर जाकर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का काम किया जाए।

हितानंद शर्मा की मां का स्वास्थ्य जानने भी गए

प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वे अस्पताल पहुंचे और हितानंद शर्मा व परिजनों से उनकी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। गौरतलब है कि हितानंद शर्मा की माताजी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Hot this week

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...

भोपाल में बेखौफ बदमाश: पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवर लूटे

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बदमाशों के हौसले...

Topics

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img