Wednesday, April 22, 2026
39 C
Bhopal

मां की तेरहवीं के बाद बेटे ने किया सुसाइड

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में रहने वाले एक अधेड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार दोपहर को मां की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसके समाप्त होने के बाद रात को उन्होंने जान दे दी। इसी के साथ उनकी बेटी ने भी कुछ समय पहले परिजनों की मर्जी के बगैर लव मैरिज कर ली। जिसकी वजह से वह तनाव में चल रहे थे। पुलिस का मानना है कि इन्हीं कारणों के चलते अधेड़ ने सुसाइड किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बिलखिरिया थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय दशरथ प्रायवेट ड्रायवरी करता था। पिछले दिनों उसकी माताजी का निधन हो गया था। दशरथ को लगता था कि उसकी बेटी द्वारा कुटुम्ब के लड़के से ही शादी कर लेने के सदमे से ही मां का निधन हुआ है। मंगलवार को तेरहवीं कार्यक्रम था। दिन में ब्राह्मणों को भोज कराने के बाद रात में उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

रिश्ते के भाई से बेटी ने की थी शादी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब तीन महीने पहले उनकी बेटी ने अपने रिश्ते के भाई से शादी कर ली थी।

परिजनों की समझाइश रही थी बेअसर

शादी से पहले परिजनों और रिश्तेदारों ने बेटी को काफी समझाईश दी थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और मर्जी से शादी कर ली। उसके बाद से पिता तनाव में थे। अनुमान है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगाई होगी। बुधवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में बेखौफ बदमाश: पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवर लूटे

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बदमाशों के हौसले...

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​ ​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img