Monday, October 19, 2026
24 C
Bhopal

नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का सख्त निर्देश: जनता से प्यार से पेश आएं और सड़कों पर उतरकर जाम खुलवाएं

शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस कमिश्नर ने ली पहली बड़ी बैठक

भोपाल शहर के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कार्यभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली मीटिंग की। इस बैठक में उन्होंने साफ़ कर दिया कि पुलिस का काम जनता की सेवा करना है, न कि उन्हें परेशान करना।

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार आते ही एक्शन मोड में।

आम जनता के लिए खुशखबरी
कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि थाने आने वाले हर व्यक्ति से तमीज और सभ्यता से बात की जाए। उन्होंने कहा कि फरियादी की बात ध्यान से सुनें और तुरंत कानूनी कार्रवाई करें।
ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की तैयारी अ्क्सर देखा जाता है कि ऑफिस या स्कूल के समय सड़कों पर भारी जाम रहता है। इसके लिए कमिश्नर ने आदेश दिया है कि पीक आवर्स (भीड़ के समय) में बड़े अफसर और थाना प्रभारी दफ्तर में बैठने के बजाय खुद सड़कों पर खड़े रहेंगे। इससे न केवल ट्रैफिक सुधरेगा, बल्कि पुलिस को देखकर अपराधियों में भी डर रहेगा।

सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे ये कदम

  • बाजारों में गश्त: भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पुलिस लगातार पैदल घूमेगी (पेट्रोलिंग करेगी)।
  • अपराधियों पर नजर: पुराने अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की जाएगी।
  • जागरूकता: पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ऑनलाइन ठगी (साइबर अपराध) से बचने के तरीके सिखाएगी।
    इस बैठक में पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। नए कमिश्नर की इस पहल से उम्मीद जगी है कि अब शहर की सड़कों पर ट्रैफिक भी सुधरेगा और पुलिस का चेहरा भी जनता के लिए मददगार बनेगा।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img