Wednesday, April 22, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल के अरेड़ी की 2 कॉलोनी में चली जेसीबी

भोपाल के अरेड़ी में बुधवार को अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। 2 कॉलोनी में जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई, जबकि सड़कें उखाड़ दी। ये अवैध तरीके से डेवलप हो रही थी।

अरेड़ी हुजूर तहसील में शामिल हैं। यहां पर पिछले कुछ दिन से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसके चलते बुधवार को एसडीएम विनोद सोनकिया के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार वृत-2 अतुल शर्मा ने राजस्व निरीक्षक प्रेमनारायण पराजपति, पटवारी विशाल शर्मा और अयोध्या नगर थाना पुलिस के साथ कार्रवाई की। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि हरिदेव लेक सिटी और सियाराम सिटी पर कार्रवाई की गई है।

सड़कें भी उखाड़ी इन कॉलोनियों में सीमेंट क्रांकीट की सड़कें भी बना दी गई थी। वहीं, मुर्रम-बोल्डर से बनी सड़कें भी उखाड़ दी गई। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Hot this week

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​ ​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती...

पत्नी ने पति की हत्या प्रेमी से कराई बोली मुझे अफसोस नहीं

अवैध रिश्तों और धोखे की एक खौफनाक दास्तां सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img