Friday, July 10, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

अरेरा कॉलेनी के एक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। गुरुवार तड़के पत्नी की सूचना पर घर पहुंचे रिश्तेदारों ने शव को फंदे पर देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक अरेरा ई-2 स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले दामोदर भंडारी(30) मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। वह बीते पांच साल से भोपाल में रहकर ड्राइवरी कर रहे थे। कार मालिक ने ही अपने बंगले में उन्हें रहने के लिए सर्वेंट क्वार्टर दिया था।

गुरुवार तड़के परिजनों ने उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पातल की मर्चुरी में रवाना किया। गुरुवार दोपहर बॉडी को पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी और चार साल के बेटे का पिता था। पत्नी ने भी पुलिस को किसी भी तरह का विवाद होने की बात से इनकार किया है।

Hot this week

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img