Thursday, October 22, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में मंगनी तोड़ने के विवाद को लेकर जमकर खून-खराबा

भोपाल। मंगनी तोड़ने के विवाद को लेकर निशातपुरा क्षेत्र में जमकर खून-खराबा हो गया। लड़की पक्ष ने जब आठ माह पहले की गई मंगनी तोड़कर दूसरे युवक से युवती की मंगनी करवा दी तो पूर्व मंगेतर ने इसका विरोध किया। साथ ही मंगनी तोड़ने का कारण पूछा तो युवती के मुंहबोले भाईयों ने उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

निशातपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसआई अशोक शर्मा ने बताया कि अमन कालोनी निवासी अरबाज अली प्राइवेट काम करता है। उसकी सगाई उसी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से सगाई हुई थी। लेकिन पिछले दिनों युवती के स्वजनों ने सगाई तोड़कर दूसरे युवक से उसकी मंगनी करवा दी। इसी बात को लेकर उसने एक दिन पहले घर जाकर विरोध किया था।

शुक्रवार शाम को वह एहसान नगर ग्राउंड में बैठा था। तभी युवती के मुंहबोले भाई अमन उर्फ शोएब, ताशी और अरबाज ने उस पर चाकूओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

शिवपुरी: प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा, ग्वालियर से आई महिला ने पति पर लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के पीछे प्रोफेसर...

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img