Thursday, October 22, 2026
30.4 C
Bhopal

भोपाल में महिला कर्मचारी को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए

भोपाल। टीटीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े माइनिंग विभाग की महिला कर्मचारी को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए। वारदात महिला कर्मचारी की नौकरानी के बेटे और नाबालिग भांजे ने की। बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला कर्मचारी के कुर्सी से हाथ-पैर बांध दिए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। महिला कर्मचारी किसी तरह हाथ-पैर खोलकर तुरंत टीटीनगर थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और टीटीनगर स्थित अटल पथ के लाड़ली लक्ष्मी पार्क से दोनों आरोपितों को पकड़ा। साथ ही उनके पास से लूट का एक मोबाइल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपित को जेल और दूसरे नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

शिवपुरी: प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा, ग्वालियर से आई महिला ने पति पर लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के पीछे प्रोफेसर...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img