Wednesday, July 8, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल की महिला से ग्वालियर में रेप

ग्वालियर। इंडिगो एयरलाइन की पूर्व कर्मचारी के साथ ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित फ्लैट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। पति से झगड़ा होने के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ही ग्वालियर आई थी। इसी दौरान दोस्त ने अपनी महिला मित्र के परिचित के घर भेज दिया। यहां उसके साथ महिला मित्र के परिचित ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। भोपाल में पीड़िता द्वारा शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई, जिस पर से मूल एफआईआर यहां कराई गई है।

भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली महिला 2021 तक इंडिगो एयरलाइन में काम करती थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। महिला का उसके पति से 25 जनवरी को झगड़ा हो गया। इस पर महिला पहले बस से मंडीदीप पहुंची। इसके बाद मंडीदीप से भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर ग्वालियर आ गई। वह अपने दोस्त नितिन भदौरिया के घर पहुंची। नितिन के परिजनों ने उसे घर रोकने से इंकार कर दिया।

नितिन ने अपनी महिला मित्र से बात की। महिला मित्र ने परिचित पंकज शुक्ला से मिलवाया। पंकज शुक्ला उसे सिटी सेंटर के गमोरा होटल के पास स्थित अपार्टमेंट में ले गया। यहाँ सीएसके चौधरी के फ्लैट में छोड़ दिया। अगले दिन सुबह नाश्ता भी दिया। रात को फिर वह फ्लैट पर आया। पंकज ने शराब पी। इसके बाद शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो हत्या कर देगा।

पीड़िता ने रात को नितिन को कॉल किया। नितिन के कहने पर वह रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन से महिला ने पति को कॉल किया। पति ग्वालियर लेने आया और भोपाल लेकर पहुंचा। दंपति भोपाल के जहांगीराबाद थाने में एफआईआर कराने पहुंचे। यहां शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई। घटना ग्वालियर की थी, इसलिए केस डायरी ग्वालियर भेजी गई। यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img