Thursday, October 22, 2026
26.2 C
Bhopal

मामूली विवाद में युवक की हत्या

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में देर रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने खौफनाक रूप ले लिया। दुर्गा मंदिर के पास क्रेटा कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 34 वर्षीय युवक एकांश साहू की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

एकांश साहू क्रेटा कार से गोकलपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र विवाद में बदल गई। बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही मिनटों में तीन से अधिक युवक वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर एकांश साहू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल एकांश साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय एकांश साहू के रूप में की गई है, जो क्रेटा कार में सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और बाइक सवार युवक ने अपने तीन से अधिक साथियों को बुलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से जानकारी जुटा रही है ताकि फरार हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Hot this week

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

भोपाल: जहांगीराबाद थाना परिसर में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां जलकर खाक

भोपाल: गुरुवार दोपहर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में...

Topics

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img