Wednesday, July 8, 2026
25.4 C
Bhopal

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी से ही साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने क्रेडिट कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला को फंसाया। महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सिरोल निवासी नेहा शर्मा मप्र ग्रामीण बैंक में काम करती हैं। वह थाटीपुर स्थित शाखा में पदस्थ हैं। उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आया। काल करने वाली भी महिला ही थी। उसने कहा कि वह क्रेडिट कार्ड कंपनी से बोल रही है। नेहा से उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड से जो रिवार्ड मिले हैं, उन्हें जल्द ही रिडीम करना होगा। अगर रिडीम नहीं किए तो उनके पाइंट खत्म हो जाएंगे।

एक लिंक महिला द्वारा भेजी गई। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीपी पूछा। नेहा ने ओटीपी भी बता दिया। इसके बाद खाते से रुपये निकल गए।अलग-अलग बार में 1.26 लाख रुपये निकल गए। तब ठगी का पता लगा। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत की।

Hot this week

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

मददगार बना ‘दरिंदा’: कार खराब होने पर की थी मदद, अब युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्वालियर। एक युवक द्वारा मुसीबत में मदद का भरोसा...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

Topics

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img