Wednesday, July 8, 2026
25.2 C
Bhopal

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त मनाही के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित रिया मैरिज गार्डन का है, जहां सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग रोकने पर सनकी आरोपी ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे को गोली मार दी। घायल बच्चे को पहले जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया मैरिज गार्डन के बाहर बारात का जश्न चल रहा था। इसी दौरान आरोपी सागर पांडे और उसके कुछ साथी अवैध रूप से बंदूक से फायरिंग कर रहे थे। गोली चलने से भयभीत होकर 10 वर्षीय शिवम पाल, पिता नवेलू पाल, निवासी गौहानी, थाना रामनगर ने आरोपियों से फायरिंग बंद करने की विनती की। इस बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद सनकी मिजाज आरोपी सागर पांडे ने बच्चे के पेट से सटाकर राइफल से गोली चला दी।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img