Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय बस कंडक्टर मासूम अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोपी के कहने पर अपने पति को तलाक दे दिया है, हालांकि तलाक से संबंधित कोई दस्तावेज अभी तक पीड़िता द्वारा पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पीड़िता अपने पति को छोड़कर आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि राजीव नगर करोंद निवासी मासूम अली मिसरोद से निशातपुरा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 25 वर्षीय महिला से हुई, जो एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। महिला प्रतिदिन उसी बस से यात्रा करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां हो गईं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के झांसे में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। इस दौरान मासूम अली ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। महिला पहले से विवाहित है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img