Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा: एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर | शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 1.20 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

​लोखंडे पुल पर दबोचा गया एमडी ड्रग्स सप्लायर एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहली कार्रवाई लोखंडे पुल के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की दोपहिया गाड़ी पर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर एमआईजी कॉलोनी निवासी कासिम खान को हिरासत में लिया।

​जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे से 12.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ गाड़ी और मोबाइल भी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 2.30 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी केवल आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी की आड़ में नशे के आदी युवाओं को महंगे दामों पर ड्रग्स सप्लाई करता था।

​ब्राउन शुगर कांड का फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मयूर कौशिक उर्फ मयूर सिलावट को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बुधवार को पुलिस ने सौरभ और गौरव नाम के दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। उनसे हुई पूछताछ में मयूर का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, मयूर पालदा इलाके का रहने वाला है और वह अन्य जिलों से मादक पदार्थ मंगवाकर शहर में सप्लाई करने वाले गिरोह का हिस्सा है।

“आरोपी सस्ते दामों पर नशा खरीदकर शहर के युवाओं को निशाना बना रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वे यह माल कहाँ से लाते थे और उनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।” — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img