Saturday, October 24, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खुले मैदान में बने सेप्टिक टैंक के अंदर लोहे के बक्से में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ। मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

निशातपुरा थाना प्रभारी (TI) मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक स्थानीय निवासी ने सूचना दी कि 6 दुकानों के पास मैदान में बने सेप्टिक टैंक के पानी में एक संदिग्ध बक्सा तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जब बक्से को बाहर निकाला और उसे खोला, तो उसमें एक महिला की लाश मिली।

​3-4 दिन पुराना है शव

शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब तीन से चार दिन पुराना है। पानी में रहने और समय बीतने के कारण बॉडी पूरी तरह डीकंपोज (गल चुकी) हो चुकी है, जिसके चलते फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​हत्या की ओर इशारा

शव जिस तरह बक्से में बंद कर सेप्टिक टैंक में फेंका गया है, उससे साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहाँ फेंका गया होगा।

​जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब आसपास के इलाकों में हाल ही में लापता हुई महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और महिला की पहचान को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

Topics

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img